जमुई: समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में डीएम ने जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनीं
Jamui, Jamui | Mar 7, 2025 समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में डीएम अभिलाषा शर्मा के द्वारा शुक्रवार कि दोपहर 3 बजे जनता दरबार का आयोजन किया गया । मौके पर जिले के विभिन्न प्रखंडों के सुदूर क्षेत्र से आए दर्जनो फरियादियों ने आवेदन देकर अपनी समस्याओं को बताकर न्याय की गुहार लगाई।डीएम ने मौके पर पीड़ितों की समस्याओं को बारी-बारी से सुनी और हर संभव न्याय का भरोसा दिलाया।