अवैध हथियार रखने वालों पर फरीदाबाद पुलिस का प्रहार, 5 गिरफ्तार, 2 पिस्टल, 3 देसी कट्टे व तीन रौंद बरामद
By अमित वर्मा किनाला
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। 14 नवंबर को अपराध शाखाओं की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 2 पिस्टल, 3 देसी कट्टे व तीन रौंद रखने वाले 5 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार 14 नवंबर को अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने तुषार वासी छांयसा फरीदाबाद को सेक्टर-02 बल्लबगढ से गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जा से एक अवैध पिस्टल व 3 जिंदा रौंद बरामद हुए है। जिस पर पूर्व में भी हत्या के प्रयास व लूट का मामला दर्ज है जिसके विरुद्ध थाना शहर बल्लभगढ में मामला दर्ज किया गया है।
इसी प्रकार क्राईम ब्रांच AVTS सिकरोना की टीम ने मुकुल निवासी सेक्टर 58 फरीदाबाद को अवैध देशी पिस्टल सहित भनकपुर फरीदाबाद से, अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने अजय वासी गावं जाजरू सेक्टर-58 को एक अवैध देसी कट्टा सहित उसके गांव के नजदीक से, अपराध शाखा AVTS भूपानी की टीम ने आशिश वासी बसेलवा कालोनी फरीदाबाद को अवैध देसी कट्टा सहित खेडीपुल एरिया से वहीं अपराध शाखा NIT की टीम ने साजन वासी गाँव मुजेसर फरीदाबाद को अवैध देसी कट्टा सहित लेजर वैली पार्क सूरजकुण्ड से गिरफ्तार किया है। आरोपितों को माननीय न्यायालय में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
प्रवक्ता, फरीदाबाद पुलिस
Uklana, Hissar | Nov 15, 2026