रावला: 365 हैड गांव से विवाहित महिला लापता, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी
रावला थाना क्षेत्र के 365 हेड गांव से विवाहिता घर से लापता हो गई इस मामले में रावला थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है। रावला थाना प्रभारी ने शनिवार को दोपहर 1:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि एक महिला ने थाने में हाजिर होकर कहा कि उसकी पुत्रवधू घर से बिन बताए कहीं चली गई। कई स्थानों पर तलाश की गई लेकिन पुत्र वधू का कहीं कोई पता नहीं चला।