बक्सर: योगिनी एकादशी के अवसर पर बक्सर स्थित रामरेखा घाट पर श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में लगाई डुबकी
Buxar, Buxar | Jul 2, 2024 योगिनी एकादशी के अवसर पर बक्सर के राम रेखा घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भारी वर्षा के बीच हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां गंगा में डुबकी लगाने के लिए पहुंचे हुए थे। बक्सर के पड़ोसी जिले भोजपुर, रोहतास, कैमूर व यूपी के बलिया जिले से भी श्रद्धालु स्नान करने के लिए पहुंचे हुए थे। अहले सुबह से ही बक्सर स्थित रामरेखा घाट पर लोग पहुंचने लगे थे।