बक्सर: गंगा घाट पर मिला शव, फैली सनसनी
Buxar, Buxar | Jul 2, 2024 बक्सर के सिद्धनाथ घाट पर शव मिलने से सनसनी फैल गई. स्नान करने पहुंचे लोग यहां नज़ारा देखकर परेशान हो गए. कुत्ते और कौवे भी लाश के आसपास मंडरा रहे थे. स्थानीय लोगों ने तुरंत ही इस बात की सूचना नगर परिषद के अधिकारी और स्थानीय वार्ड पार्षद आशुतोष राय को दी. उन्होंने कहा कि जल्द ही शव को हटा दिया जाएगा. माना जा रहा है कि मृत्यु के बाद जलप्रवाह किया गया हो.