बक्सर: जिला के 3 पंचायत हुए टीबी मुक्त, बक्सर में डीएम ने किया टीबी मुक्त पंचायत के मुखिया को सम्मानित
Buxar, Buxar | Jul 2, 2024 जिले के 3 पंचायत टीबी मुक्त घोषित किए गए। बता दें कि भारत सरकार ने 2025 तक टी0बी0 मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। बक्सर जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों से कम से कम 2 पंचायत को टीबी मुक्त करने हेतु चिन्हित किया गया था। जिसके आलोक में बक्सर जिला के 3 पंचायत जासो, कमरपुर एवं सरेंजा टी0बी0 मुक्त हो गई है।