सीआईए -1 व सीआईए -2 हांसी की सयुंक्त कार्यावही हांसी पुलिस का बड़ा एक्शन: सूरज हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलिस गिरफ्त में
मुख्य आरोपी साहिल बामल व विकास मलिक काबू
पुलिस अधीक्षक हांसी श्री विनोद कुमार, आईपीएस के मार्गदर्शन में सीआईए-1,सीआईए -2 हांसी ने जोकी शोरूम के मैनेजर सूरज हत्याकांड में कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य आरोपी साहिल बामल व विकास मलिक को काबू करने में बड़ी सफलता हासिल की है।
सीआईए-2 इंचार्ज इंस्पेक्टर मनदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि दोनों आरोपी सेक्टर-5 हांसी नजदीक स्थित क्वार्टरों में छिपे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर दबिश दी।
पुलिस पार्टी को देखकर दोनों आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए बिल्डिंग से छलांग लगा दी, जिससे उनके पैरों में चोटें आईं। इसके बावजूद पुलिस टीम ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए दोनों आरोपियों को काबू कर लिया।
घायल अवस्था में दोनों आरोपियों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल हांसी में भर्ती करवाया गया है।
Uklana, Hissar | Jun 16, 2026