मेरठ: परतापुर क्षेत्र में ड्राइवर को नींद की झपकी लगने से टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पलटी, दर्जनों सवारियां हुईं घायल
Meerut, Meerut | Jun 25, 2024 परतापुर थाना क्षेत्र के दिल्ली देहरादून बाईपास स्थित बिग बाइट होटल के पास हरिद्वार की ओर से दिल्ली की ओर जा रही सवारी से भरी टूरिस्ट बस पहले तो डिवाइडर से टकराई और फिर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई ।जिसमें दर्जनों सवारियां घायल हो गई,सूचना के बाद मौके पर पहुंची परतापुर पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया ।