मेरठ: टीपीनगर क्षेत्र में पत्नी से खाना बनाने के विवाद में पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Meerut, Meerut | Jun 25, 2024 मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में दंपति में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।वही ससुराल पक्ष के लोगों ने पत्नी पर बेटे और बेटियों पर हत्या करने का आरोप लगा थाने में तहरीर दी है।