रफीगंज: रफीगंज के कासमा थाना क्षेत्र के डोमन बिगहा गांव में सर्पदंश से महिला घायल, प्राथमिक उपचार के बाद औरंगाबाद किया गया रेफर
रफीगंज के डोमन बिगहा गांव में शनिवार की सुबह सर्पदंश से एक महिला घायल हो गई। घायल महिला की पहचान डोमन बिगहा गांव निवासी अम्बिका नोनिया की 45 वर्षीय पत्नी सोनकलिया देवी के रूप में हुई है। शनिवार सुबह 9:30 में मिली जानकारी के अनुसार, सोनकलिया देवी खाना बनाने के लिए गोईठा (उपला) निकाल रही थीं। इसी दौरान गोईठा के बीच छिपे एक सांप ने उनके पैर में काट लिया।