लखीसराय: उत्पाद थाना लखीसराय पुलिस ने 2 शराब तस्करों और 11 शराबियों को किया गिरफ्तार
रविवार अपराह्न 5:35 बजे उत्पाद थाना लखीसराय द्वारा प्रेस ब्रीफ में दी गई जानकारी के अनुसार जिले में 5 जगहों छापेमारी कर 2 शराब तस्कर एवं 11 शराबी को गिरफ्तार किया गया. हलसी एवं लखीसराय में मां कैलाश नगर से शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया. मां कैलाश नगर से 1,किऊल थाना क्षेत्र में वृंदावन गांव से 2, खगौर से 4 तथा बड़हिया से 4 व्यक्ति शराबी गिरफ्तार हुए.