हसनपुर में बाढ़ की स्थिति का जायजा, समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश..
प्रभारी सचिव, समस्तीपुर-सह-सचिव, भवन निर्माण विभाग श्री प्रणव कुमार द्वारा हसनपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ की स्थिति एवं राहत-बचाव कार्यों का जायजा लिया।
इसके पश्चात जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा एवं वरीय पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाढ़ की स्थिति, राहत-बचाव व्यवस्था एवं आवश्यक संसाधनों की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों को सतत निगरानी, बेहतर समन्वय एवं त्वरित कार्रवाई के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
#Samastipur #Hasanpur #Flood2026 #FloodRelief #ReliefAndRescue #DisasterManagement #SamastipurAdministration #BiharFlood #DistrictAdministration #FloodUpdate
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
9 views | Patna, Bihar | Sep 6, 2026