नरहरपुर: जवाहर नवोदय विद्यालय करप में एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम में विधायक आसाराम नेताम हुए शामिल
कांकेर जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय करप में विधायक आसाराम नेताम पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल होकर बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा संबंधी मुद्दों पर चर्चा की। पौधारोपण करते हुए विधायक आसाराम नेताम ने कहा कि बिगड़ते पर्यावरण से धरती का तापमान लगातार बढ़ रहा है।जिससे मानव जीवन, जीव-जंतु व पेड़ पौधों पर बुरा असर पड़ रहा है। हम सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए.