नरहरपुर: सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता हेतु जिले की टीम बस्तर रवाना
संभाग स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल चयन प्रतियोगिता जगदलपुर में आयोजित की जा रही है। जिसके लिए जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल के निर्देशन में किया गया। क्रीड़ा अधिकारी आबिद खान ने बताया की 15 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं 17 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिका के मध्य मैच आयोजित किया गया था।