हमारी नदियां हमारी जीवन धाराएं हैं। हमारा छत्तीसगढ़ जीवदायिनी नदियों के बूते पर ही धान का कटोरा बन पाया है। वर्षों से छत्तीसगढ़ की स्पष्ट भौगोलिक पहचान नदियों से ही हुई है।
हमारे मंत्रालय का नाम भी महानदी है। नदियों से हमारी समृद्धि जुड़ी है। इन नदियों को सहेजना हमारा दायित्व है। मुझे इस बात की खुशी है कि इसके लिए हम पूरी जिम्मेदारी से काम कर रहे हैं।
Dhamtari, Chhattisgarh | Aug 19, 2026