डोटासरा से मिली जालोर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल, निकाय-पंचायत चुनाव पर की चर्चा : प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के पीसीसी वॉर रूम में जालोर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से मुलाकात की। इस दौरान पंचायत एवं निकाय चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। रमिला मेघवाल ने जिले की संगठनात्मक स्थिति की जानकारी दी। इस दौरान डोटासरा ने आगामी चुनावों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Jalor, Jalor | Aug 20, 2026