कतरीसराय: मायापुर में भटकी नाबालिग बच्ची को पुलिस ने सुरक्षित परिजनों को सौंपा
नाबालिग बच्ची को देर तक इधर-उधर भटकते देख स्थानीय लोगों ने स्थानीय थाना को सूचना दी थानाध्यक्ष ने पुलिस की पेट्रोलिंग टीम को माया पुर मोड़ पर भेजा। पुलिस ने बच्ची से पूछताछ की, लेकिन वह दिल्ली की भाषा बोल रही थी और अपना सही पता भी स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रही थी। स्थिति को देखते हुए सुरक्षा दृष्टि से थान लाकर सुरक्षित परिवार को सौंपा गया ।