बेगूसराय: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड-28, लोहियानगर में नगर विधायक ने सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम वार्ड संख्या 28 में रेलवे लोहियानगर ढ़ाला राजू पान दुकानदार से मधुर मिष्ठान होते हुए आईटीआई रोड तक सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक कुंदन कुमार ने रविवार की दोपहर 3:00 बजे शिलान्यास किया है. इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण सड़क मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के अंतर्गत लगभग एक करोड़ से बनेगा.