बेगूसराय: उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव ने प्रस्तावित योजनाओं का किया निरीक्षण, कई बिंदुओं पर हुई चर्चा
अपर मुख्य सचिव उद्योग विभाग सह परिवहन विभाग मिहिर कुमार सिंह ने बेगूसराय जिला भ्रमण के क्रम में विभिन्न प्रस्तावित परियोजनाओं के लिये भूमि का निरीक्षण किया. इस बात की जानकारी रविवार की शाम 05:00 बजे जनसंर्पक विभाग द्वारा मिली. सर्वप्रथम अपर मुख्य सचिव ने जिला अंतर्गत नये इंडस्ट्रियल पार्क के प्रस्ताव के लिये बेगूसराय जिला का भ्रमण किया.