बेगूसराय के बरौनी रिफाइनरी में काम कर रहे हैं एक मजदूर की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना बरौनी थाना क्षेत्र के मोती चौक के पास की है। मृतक मजदूर की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के बनहरा गांव के रहने वाले राजकुमार ठाकुर के रूप में की गई है।