बेगूसराय: युवक ने हथियार के साथ वीडियो बनाया, सोशल मीडिया पर वायरल, एसपी मनीष ने जांच का आदेश दिया
जब तेजस्वी सरकार बनतो तब यादव रंगदार बनतो" उक्त गाने पर हथियार का प्रदर्शन कर रहे युवक की मंशा यह बताने के लिए काफी है कि आखिर की उसके मन से पुलिस का भय बिल्कुल ही खत्म हो चुका है। अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा यह वीडियो आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है । वायरल वीडियो बलिया थाना क्षेत्र के मनसेरपुर की बताई जा रही है।