सिरसागंज: मिशन शक्ति अभियान के तहत तहसील क्षेत्र में छात्रों को पुलिस ने दी अहम सीख, प्रेम प्रसंग में घर छोड़ने के परिणाम बताए
मिशन शक्ति फेज-5 के दूसरे चरण के तहत थाना सिरसागंज, नसीरपुर व नगला खंगर क्षेत्र में पुलिस टीमो द्वारा शुक्रवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें छात्र-छात्राओं को प्रेम प्रसंग में घर छोड़ने के दुष्परिणामों के प्रति सचेत किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कम उम्र में भावनात्मक फैसले भविष्य और परिवार दोनों पर पर नकारात्मक असर डालते हैं।