कैराना: कांधला में दिन निकलते ही विजिलेंस और विद्युत टीम ने की संयुक्त छापेमारी, कई घरों में पकड़ी गई बिजली चोरी
Kairana, Shamli | Sep 10, 2026 कांधला में गुरुवार को दिन निकलते ही विजिलेंस व विद्युत विभाग की टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान कई घरों में विद्युत चोरी पकड़ी गई, जिस पर टीम ने मौके पर वीडियोग्राफी करते हुए संबंधित व्यक्तियों के केबिल जब्त कर लिए और उन्हें भविष्य में बिजली चोरी नहीं करने की हिदायत दी गई। इसके अलावा बकाएदारों को भी बकाया जमा करने के लिए कहा गया।