Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Jabalpur
Crimenews
chambaexpress
Chamba, Chamba
| Oct 8, 2026
MORE NEWS
धर्मशाला : बड़ा भंगाल में 5 ट्रेकर्स से टूटा संपर्क, प्रशासन में मचा हड़कंप; सैटेलाइट फोन से सभी सुरक्षित मिले #धर्मशाला #बड़ाभंगाल #कांगड़ा #ट्रेकर्स #ट्रेकिंग #रेस्क्यूऑपरेशन #सैटेलाइटफोन #Kangra #Dharamshala #BaraBhangal #Trekking #RescueOperation #HimachalPradesh #HimachalNews #BreakingNews #चंबाएक्सप्रेस
Chamba, Chamba | Oct 8, 2026
चम्बा : टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को लेकर चंबा में ‘जोश अभियान’ शुरू, पंचायतों से जनभागीदारी मजबूत करने की अपील चम्बा : टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत ‘जोश अभियान’ का जिला स्तरीय शुभारंभ किया गया। उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने 19 टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के प्रधानों को सम्मानित करते हुए पंचायत स्तर पर जनभागीदारी मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने समय पर जांच और उपचार के जरिए चंबा को टीबी मुक्त बनाने पर जोर दिया। #चंबा #टीबीमुक्तभारत #जोशअभियान #TBMuktBharat #TBFreeIndia #टीबीउन्मूलन #मुकेशरेपस्वाल #स्वास्थ्यविभाग #टीबीमुक्तपंचायत #जनभागीदारी #HimachalPradesh #ChambaNews #HimachalNews #चंबाएक्सप्रेस
Chamba, Chamba | Oct 8, 2026
धर्मशाला : टीबी मुक्त भारत अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, सांसद राजीव भारद्वाज ने ‘जॉश’ स्क्वॉड की रणनीति बताई #धर्मशाला #टीबीमुक्तभारत #TBMuktBharat #राजीवभारद्वाज #जॉशस्क्वॉड #JoshSquad #TBFreeIndia #कांगड़ाचंबा #NCC #NSS #स्वास्थ्यअभियान #HimachalPradesh #HimachalNews #Dharamshala #चंबाएक्सप्रेस
Chamba, Chamba | Oct 8, 2026
चंबा में ‘जोश अभियान’ का शुभारंभ, 19 पंचायतों को मिला सम्मान क्षय रोग उन्मूलन के लिए पंचायतों की जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर चंबा, 8 अक्तूबर। टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिला चंबा में ‘जोश अभियान’ का जिला स्तरीय शुभारंभ उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में किया। इस अवसर पर क्षय रोग मुक्त घोषित 19 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को सम्मानित किया गया। उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने कहा कि टीबी मुक्त भारत, हिमाचल और चंबा के लक्ष्य को हासिल करने में ग्राम पंचायतों तथा जनप्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने सम्मानित पंचायतों को बधाई देते हुए कहा कि उनके प्रयास अन्य पंचायतों के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने कहा कि टीबी अब लाइलाज बीमारी नहीं है। इसका निःशुल्क उपचार उपलब्ध है और निर्धारित अवधि तक नियमित उपचार लेने से मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो सकता है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से अपने क्षेत्रों में संभावित टीबी मामलों की पहचान कर लोगों को समय पर जांच और उपचार के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उपायुक्त ने कहा कि समय पर जांच और उपचार से टीबी के गंभीर परिणामों को रोका जा सकता है। साथ ही समाज में बीमारी को लेकर व्याप्त भ्रांतियों और कलंक को दूर करना जरूरी है, ताकि लोग बिना झिझक जांच और उपचार के लिए आगे आएं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पंचायतों, स्वास्थ्य विभाग और समुदाय के सामूहिक प्रयासों से चंबा को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। इस दौरान उपायुक्त ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम सिंह भारद्वाज और जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. हरित पुरी को टीबी उन्मूलन के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य के लिए सम्मानित किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम सिंह भारद्वाज ने ‘जोश अभियान’ के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया कि अभियान का उद्देश्य समुदाय की सक्रिय भागीदारी से टीबी की शीघ्र पहचान, समय पर जांच एवं उपचार, उपचार की पूर्णता तथा मरीजों को पोषण और सामाजिक सहयोग उपलब्ध करवाना है। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष रेखा देवी, नगर परिषद अध्यक्ष भुवनेश्वरी गुलाटी, जिला परिषद उपाध्यक्ष लियाकत अली खान, पंचायत समिति अध्यक्ष काजल, जिला परिषद सदस्य राज सिंह ठाकुर व अंजू कुमारी, पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कविता महाजन, जिला आयुष अधिकारी डॉ. अनीता शर्मा सहित विभिन्न पंचायतों के प्रधान, एनसीसी कैडेट, मेरा युवा भारत के प्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Chamba, Chamba | Oct 8, 2026
राजकीय महाविद्यालय चंबा में रिक्त अध्यापक पद जल्द भरने की मांग अध्यापकों की कमी से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने का ABVP का दावा, उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन चंबा, 8 अक्तूबर 2026। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की चंबा इकाई ने राजकीय महाविद्यालय चंबा में लंबे समय से रिक्त चल रहे विभिन्न विषयों के अध्यापक पदों को जल्द भरने की मांग उठाई है। इस संबंध में विद्यार्थी परिषद ने उपायुक्त चंबा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर शिक्षा विभाग से आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। ABVP इकाई अध्यक्ष तुषार मेहता ने कहा कि महाविद्यालय में Sociology, Public Administration, Physical Education और JMC (Journalism & Mass Communication) जैसे महत्वपूर्ण विषयों के अध्यापक पद रिक्त हैं। उनके अनुसार अध्यापकों की कमी के चलते विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि Sociology विषय में अध्यापक न होने से करीब 300 से 350 विद्यार्थियों, Public Administration में लगभग 250 से 300 विद्यार्थियों, Physical Education में करीब 300 से 330 विद्यार्थियों तथा JMC में लगभग 40 से 50 विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने का दावा किया गया है। तुषार मेहता ने कहा कि शिक्षकों के रिक्त पदों का असर विद्यार्थियों की शैक्षणिक गतिविधियों और भविष्य पर पड़ रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग से मांग की कि महाविद्यालय में रिक्त सभी आवश्यक अध्यापक पदों को समयबद्ध तरीके से शीघ्र भरा जाए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई सुचारू रूप से संचालित हो सके। ABVP इकाई अध्यक्ष ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो विद्यार्थी परिषद धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगी। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति के लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार होगी। मुख्य बातें - राजकीय महाविद्यालय चंबा में रिक्त अध्यापक पद भरने की मांग। - Sociology में 300–350 विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने का दावा। - Public Administration में 250–300 विद्यार्थियों के प्रभावित होने की बात। - Physical Education में 300–330 और JMC में 40–50 विद्यार्थियों का उल्लेख। - ABVP ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन। - मांग पूरी न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी। जारीकर्ता: तुषार मेहता इकाई अध्यक्ष, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चंबा, हिमाचल प्रदेश
Chamba, Chamba | Oct 8, 2026
जिला कांग्रेस कमेटी चंबा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “ज्ञानेश कुमार हटाओ—देश बचाओ”, “लोकतंत्र बचाओ—चुनाव आयोग बचाओ” और “मेरा वोट—मेरा अधिकार” जैसे नारे लगाकर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। 👉बाइट - लियाकत अली खान
Chamba, Chamba | Oct 8, 2026
कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरजीत भरमौरी और कार्यकर्त्ताओं ने दिल्ली में राहुल और प्रियंका के साथ हुए बदसूलुकी और वोट चोरी पर चंबा में विरोध प्रदर्शन -Live
Chamba, Chamba | Oct 8, 2026
चंबा में कांग्रेस पार्टी का धरना प्रदर्शन।
Chamba, Chamba | Oct 8, 2026