शाहपुरा: कटंगी की सड़कों की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, PWD की लापरवाही के खिलाफ जताई नाराजगी
जबलपुर जिले की कटंगी में सड़कों की बदहाली और लोक निर्माण विभाग (PWD) की लापरवाही के खिलाफ जनता का गुस्सा फूट पड़ा। मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय व्यापारियों और कांग्रेस नेताओं के साथ मिलकर मुख्य बाजार में चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जल्द से जल्द सड़क सुधार की मांग की 6 मही