मुजफ्फरनगर में पहले चरण में 19 अप्रैल 2024 को चुनाव होगा जिसको लेकर कचहरी परिसर स्थित जिला कलेक्ट्रेट पर बुधवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जानकारी के मुताबिक बुधवार से शुरू हुई ये नामांकन प्रक्रिया आगामी 27 मार्च 2024 तक चलेगी जिसके चलते सुबह 11:00 बजे से 3:00 तक प्रत्याशी अपना नामांकन कर सकेंगे।