तितावी शुगर मिल के सिक्योरिटी गार्ड समय सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने शव शुगर मिल के गेट पर रखकर हंगामा करते हुए धरना दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि लगातार मिल के अधिकारियों के द्वारा समय सिंह का उत्पीड़न किया जा रहा था, साथ ही मृतक की राइफल को भी छीन लिया गया था।