मुजफ्फरनगर के एसएसपी संजीव सुमन के द्वारा लगातार जनपद मुजफ्फरनगर में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान को लेकर सिविल लाइन थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सत्येंद्र सिंह के द्वारा एक वारंटी अभियुक्त संदीप पुत्र मुन्ना को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी को बुधवार को जेल भेज दिया गया।