मुज़फ्फरनगर: लोकसभा चुनाव के नामांकन को लेकर कचहरी परिसर में भारी पुलिस फोर्स तैनात, कचहरी परिसर को बनाया गया छावनी
बुधवार को लोकसभा चुनाव के नामांकन को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। उसी को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा कचहरी परिसर में चारों तरफ पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। और अधिकारियों ने निर्देशित किया है कि कोई भी प्रत्याशी भीड़ के साथ नामांकन स्थल पर नहीं आएगा केवल वह अपने साथ चार लोगों को ही नामांकन स्थल पर लाएगा।