मुज़फ्फरनगर: कचहरी परिसर स्थित नामांकन स्थल का जिलाधिकारी के द्वारा निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसको लेकर जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के द्वारा नामांकन स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी किसी भी तरह का जुलूस निकालकर नामांकन स्थल पर न पहुंचे। उन्होंने कहा कि केवल नामांकन स्थल पर प्रत्याशी सहित चार लोगों को आने की इजाजत दे।