कायमगंज: गांव गुटैटी दक्षिण में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
शमशाबाद के गांव गुटैटी दक्षिण में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले।इसमें महिलाएं समेत कुल 10 लोग घायल हो गए।सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक घायल की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल लोहिया के लिए रेफर कर दिया गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार दोपहर 12:00 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस जांच में जुटी है।