कटकमसांडी: डांड पिचरी में फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान नशा और साइबर अपराध पर जागरूकता कार्यक्रम
ग्राम डांड पिचरी में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान लोगों को नशे से दूर रहने और नशे से जुड़ी गतिविधियों की सूचना देने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही साइबर क्राइम से बचाव को लेकर भी लोगों को जानकारी दी गई। लोगों को साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई।