पूरनपुर: सेहरामऊ थाना क्षेत्र में तेज बारिश से दो आवासीय मकान क्षतिग्रस्त, जनहानि टली
पूरनपुर तेज बारिश के दौरान अलग-अलग स्थानों पर दो आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि दोनों घटनाओं में किसी व्यक्ति अथवा पशु की जान नहीं गई।सेहरामऊ थाना क्षेत्र के ग्राम खांडेपुर के अंतर्गत ग्राम केसरपुर कला में सत्यपाल पुत्र नंदराम के मिट्टी से निर्मित आवासीय मकान की दीवार तेज बारिश के चलते भरभराकर गिर गई।