जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण, CCTV से निगरानी करने के दिए निर्देश
Sadar, Varanasi | May 29, 2025 जिला निर्वाचन अधिकारी / जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार द्वारा आज पहड़िया स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय के ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने कंट्रोल रूम में जाकर वेयरहाउस के चारों तरफ लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के संचालित होने की स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।