जमुई: श्रीकृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम में 11 फरवरी को होगा जिला स्तरीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन
Jamui, Jamui | Feb 8, 2025 श्रम संसाधन विभाग एवं जिला नियोजनालय के संयुक्त तत्वाधान में स्थानीय श्रीकृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम के प्रांगण में 11 फरवरी को एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया जाएगा। उक्त बांतो की जानकारी नियोजन पदाधिकारी शिखा राय ने शनिवार की शाम 5:00 बजे दी।