जमुई: डेहरीडीह गांव में बोरसी की आग से वृद्ध महिला झुलसी, सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया
Jamui, Jamui | Feb 8, 2025 डेहरीडीह गांव में बोरसी की आग से शनिवार की सुबह 9 बजे के करीब एक वृद्ध महिला झुलस गई। जिसे परिजनों द्वारा उसे दोपहर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान डेहरीडीह गांव निवासी बालेश्वर पांडेय की 85 वर्षीय पत्नी मालती देवी के रूप में की गई है। पीड़ित वृद्ध के परिजनों ने बताया कि वृद्ध अपने घर में ठंड से बचाव को लेकर बोरसी में आग जलाई थी।