जमुई: शहर के कचहरी चौक पर दिल्ली बीजेपी की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, उड़ाए रंग और गुलाल
Jamui, Jamui | Feb 8, 2025 शहर के कचहरी चौक पर दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की करारी हार के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार 4 बजे कचहरी चौक पर होली से पहले जश्न मनाया। बीजेपी के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर मिठाई खिलाई और पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया।