जमुई: 21 लाख लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाने की जानकारी CS के सभागार में आयोजित कार्यशाला में दी गई
Jamui, Jamui | Feb 8, 2025 शनिवार की दोपहर 2:00 बजे एमडीए यानि सर्वजन दवा सेवन अभियान कार्यक्रम के जागरूकता को लेकर मीडिया कार्यशाला सिविल सर्जन डा. अमृत किशोर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान सिविल सर्जन के द्वारा फाइलेरिया से बचाव को लेकर कई अहम जानकारी सहित फाइलेरिया के कारण और इसके लक्षण के साथ दुष्प्रभाव के बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया गया।