जमुई: झाझा बस स्टैंड के पास युवक ने पड़ोसी पर पुरानी रंजिश के चलते मारपीट का लगाया आरोप
Jamui, Jamui | Feb 8, 2025 झाझा बस स्टैंड के पास शनिवार की शाम 6 बजे पुरानी रंजिश में एक युवक ने अपने ही दो पड़ोसी पर मारपीट का आरोप लगाया है। घायल की पहचान सिरचंद नवादा मोहल्ला निवासी दिनेश रावत का 25 वर्षीय पुत्र गोलू रावत के रूप में की गई है गोलू ने बताया कि उसे पड़ोसी रोशन और नीतो के द्वारा मारपीट की गई है, जिसमें वह घायल हो गया है।