चान्हो: भ्रष्टाचार के विरुद्ध प्रखंड सह अंचल कार्यालय का घेराव प्रदर्शन किया गया
Chanho, Ranchi | Mar 4, 2024 भाजपा चान्हो और बिजुपाड़ा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में भ्रष्टाचार के विरुद्ध प्रखंड सह अंचल कार्यालय का घेराव प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मुख्य रूप से अबुवा आवास में लाभुकों से मन चाहा पैसा लिया जा रहा है, बालू नहीं मिल रहा है, जमीन के सारे कागजात होते हुए भी बिना पैसे के कोई कर्मचारी आगे नहीं बढ़ता। ऐसे ही विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया गया है।