चान्हो: चान्हो में योजनाओं का लाभ लेनेवालों से मिलेंगे भाजपाई
Chanho, Ranchi | Mar 3, 2024 चान्हो मंडल भाजपा कार्यालय में लाभार्थी संपर्क अभियान की शुरुआत को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रताप कुशवाहा ने बताया कि लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता गांव- गांव जाकर केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लोगों से संपर्क करेंगे। मौके पर ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री सत्यनारायण यादव, सांसद प्रतिनिधि सतीश।