दतिया नगर: पीतांबरा पीठ के नाम से फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी, दतिया कोतवाली में एफआईआर दर्ज, सोशल मीडिया पेजों की जांच शुरू
दतिया कोतवाली पुलिस ने पीतांबरा पीठ के नाम से फर्जी वेबसाइट और सोशल मीडिया पेज बनाकर श्रद्धालुओं से कथित ठगी करने के मामले में एफआईआर दर्ज की है। शिकायत पीतांबरा पीठ परिसर के व्यवस्थापक महेश पुत्र स्व. राजबहादुर द्वारा दर्ज कराई गई। शिकायत के अनुसार कुछ लोग पीतांबरा पीठ के नाम, फोटो और धार्मिक पहचान का उपयोग कर सोशल मीडिया पर विज्ञापन चला रहे थे।