पटियाली: नरदोली में मां काली मंदिर पर मेले का आयोजन, दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम, सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहा पुलिस बल
ब्लॉक गंजडुंडवारा की ग्राम पंचायत नरदोली स्थित मां काली मंदिर पर मेले का आयोजन किया गया। मेले के अवसर पर कुश्ती दंगल का भी आयोजन हुआ, जिसमें पहलवानों ने अपने दमखम और कुश्ती के हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। दंगल देखने के लिए ग्रामीणों एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों की भीड़ उमड़ी और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।बता दें दौरान पुलिस बल भी मुस्तैद रहा।