चौरीचौरा: मां और बेटे के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज
चौरा थाना क्षेत्र के फुलवरिया निवासिनी रेनू यादव ने तहरीर देकर बताया कि एक सप्ताह पूर्व मेरे पड़ोस में भोज का कार्यक्रम था। जहां मेरा पुत्र गया हुआ था वहां पर उपस्थित मुनीर निषाद मेरे पुत्र को बिना किसी कारण पकड़ लिया उसे भद्दी भद्दी गालियां देते हुए मारने पीटने लगा और मुझे जान से मारने की धमकी दे रहा है और जब मेरा पुत्र रोते हुए घर आया उसने मुझे बताई।