राजपुर: टोल टैक्स बचाने के लिए भारी वाहन धनसोई बाजार से जा रहे, नो एंट्री बेअसर, जाम से लोग परेशान
Rajpur, Buxar | May 24, 2026 धनसोई बाजार में नो एंट्री का आदेश पूरी तरह बेअसर साबित हो रहा है। भारी वाहनों के लगातार प्रवेश करने से बाजार क्षेत्र में पूरे दिन जाम की समस्या बनी रही, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार कई ट्रक चालक टोल टैक्स बचाने के लिए बिक्रमगंज से दिनारा-धनसोई होते हुए बक्सर की ओर जा रहे हैं।