पटना ग्रामीण: क़ुतुबुद्दीन नगर हत्याकांड: पटना टाउन डीएसपी अशोक कुमार सिंह ने दी जानकारी, पांच खोखा बरामद
पीरबहोर थाना क्षेत्र के क़ुतुबुद्दीन नगर में एक होटल मालिक की गोली मारकर हुई हत्या के मामले में पटना टाउन डीएसपी अशोक कुमार सिंह ने पूरी जानकारी दी है।रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे टाउन डीएसपी ने बताया कि मौके से पांच खोखा बरामद किया गया है।मौके पर उन्होंने बताया कि जिस जगह पर हत्या हुई है उस जगह पर मृतक का एक मकान भी है,जिसे लेकर विवाद होने की संभावना जताई है।