नगर निगम और VDA की संयुक्त बैठक हुई, भवन स्वामियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन एनओसी की तैयारी शुरू
Sadar, Varanasi | Apr 24, 2025 भवन स्वामियों की सुविधा हेतु ऑनलाइन एनओसी जारी करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस सम्बन्ध में दोनों विभागों की संयुक्त कार्यशाला बैठक आज विकास प्राधिकरण के सभागार में की गई। नगर नियोजक प्रभात कुमार एवं सहायक नगर आयुक्त अनिल कुमार यादव की अध्यक्षता में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।