पटना ग्रामीण: मंसूरगंज में दुकान से ₹1.5 लाख की चोरी मामले में तीन चोर गिरफ्तार, एक विधि विरुद्ध बालक निरुद्ध
मालसलामी थाना क्षेत्र के मंसूरगंज स्थित एक दुकान से 3 फरवरी को अज्ञात चोरों के द्वारा डेढ़ लाख रुपए और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की चोरी की गई थी। बुधवार 4:40 बजे मामले को लेकर SDPO पटना सिटी-2 गौरव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इस घटना में संलिप्त तीन चोरों को गिरफ्तार किया गया है जबकि एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है।