चास: अर्जुन मुंडा ने पीएम मोदी के कार्यकाल को बताया विकास का प्रतीक, आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं
Chas, Bokaro | Jun 14, 2026 बोकारो जिले में आज रविवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का यह कार्यकाल देश में विश्वास, विकास और जनकल्याण का प्रतीक रहा है, जिसका सकारात्मक असर अब जमीनी स्तर पर दिखने लगा है।