राजगढ़: घर से कॉलेज जाने की कहकर निकली 19 वर्षीय छात्रा लापता, राजगढ़ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज
Rajgarh, Churu | Sep 11, 2026 राजगढ़ के गांव से कॉलेज जाने के लिए निकली एक 19 वर्षीय छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने राजगढ़ पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।परिजनों के अनुसार लापता युवती की उम्र 19 साल, रंग गेहुआं, कद करीब 5 फुट है और वह शर्ट व जींस पैंट पहने हुए है।इस संबंध में किसी को पता चले तो पुलिस थाना राजगढ़ के टेलीफोन नं. 01559222035 पर बताए।